दिनकर दीन बंधु दुख हरता,

सारे जग के कर्ता धरता।


पूर्व से तुम उदय हुए,

दस अश्व रथ लिए हुए।


अश्वो को दाएं से जांचो,

कर्मभूमि सिद्धांतो को बां‌‌चो।


पृथम अश्व संयम दर्शाता,

पाकर जिसे मानस हर्शाता।


दूजा अश्व पर उपकारी, 

उसपर दुनिया जाती वारी।


तृतीय अश्व सर्व दीपत्मय,

जिसपर है साहस का उन्मय।


चतुर्थ अश्व भक्ति का स्वामी, 

जय शिव शंकर शंभू नमामि।


पंचम अश्व ऐश्वर्य बखाने,

जिसके बूते देव सम लागे।


छठा अश्व तेजमय लागे,

जिसको पाते मनुज बड़भागे।


सातवें अश्व की बुद्धि अनंता,

जहां मनुष्य पहुंचे संग संता।


आठवां अश्व भोजन का दाता,

देवहु जाकु टेके माथा।


नौवां अश्व आत्म सम्मानी,

जैसे हो रजपूती गौरवमई वाणी।


अंतिम अश्व अंधकार का हर्ता,

जिसके आगे तुच्छ अमरता।


इन अश्वों की जो थामे बाग,

सूर्य देव सम उनके भाग।

                 - प्रताप सिंह