फेसबुक वाली लड़की ने मुझको सारी रात जगाया

हाय हेल्लो से शुरू हुई थी

अब  कहती  है  बाबू जी

तब से तो अपने ही दिल पर

बिल्कुल  ना  है क़ाबू जी

दो लम्हों की बातचीत में उसने मुझको गले लगाया

फेसबुक वाली लड़की ने मुझको सारी रात जगाया

पहली बात कही उसने की

जतिन बहुत सुंदर लिखते हो

दूसरी बात  कही उसने की

माशाअल्लाह क्या दिखते हो

तीसरी बात कही उसने की तुम पर मेरा दिल है आया

फेसबुक वाली लड़की ने मुझको सारी रात जगाया

चौथी बात कही उसने की

व्हाट्सअप से जोड़ो मुझको

पांचवी बात कही उसने की

अब मत तन्हा छोड़ो मुझको

इतना कहते ही तो उसने मेरे तन मन को रिझाया

फेसबुक वाली लड़की ने मुझको सारी रात जगाया

     ----- जतिन फैज़ाबादी