हंसकर छुपाने की कोशिश करती हो अपना गम
न जाने क्यों हर बार सफल हो जाती हो
सूरज फिर भी पसंद है तुम्हें
चांद से बहुत डरती हो
सपने देखना तो भूल गई हो
रात में तुम सोती कहां हो
तुम भी मेरे जैसी हो।

जब हम मिलेंगे तो क्या करेंगे
तुम चाहोगी कि मैं पढ़ लूं तुम्हारी खामोशी
मैं चाहूंगा कि तुम पढ़ लो मेरी खामोशी
जब हर तरफ से घेर लेगा हमें सन्नाटा
तुम कुछ गिरा कर उसे तोड़ दोगी
और देखोगी मेरी तरफ मुस्कुराते हुए और कहोगी,
Sorry
तुम भी मेरे जैसी हो।