बारिश में हमने देखे थे जो सपने
बारिश में ही कहीं बह गए
हंसते खेलते चेहरों के भी
मातम के दिन आ गए
जुदा होने की बात पर हम हंसा करते थे
आज न जाने क्यों आंखें भर आई
हाथों में हाथ में लिए बड़ी शान से चला करते थे
आज ना हाथ है ना शान है
बस एक खामोशी है जो मेरे साथ चला करती है
किससे करूं अब गम की बातें
चांद भी तेरी तरफ हो गया है
बारिश में हमने देखे थे जो सपने
बारिश में ही कहीं बह गए
हंसते खेलते चेहरों के भी
मातम के दिन आ गए
