वास्ता है दीयों का, जलते ही रहना,

जल जल के हर घर, उजाला है करना,

वास्ता है दीयों का, जलते ही रहना।।

लिए तेल बातीं का छोटा सहारा,

रहा घर की चौकठ से नाता हमारा,

रहे दम तुफानों, से लड़ते ही रहना,

वास्ता है दीयों का, जलते ही रहना।।

ये जलना वो बुझना, सफ़र है हमारी,

अंधेरा कि दुश्मन है, ज्योति से यारी,

पसंद है क्यारी में, जल कर के सजना,

वास्ता है दीयों का, जलते ही रहना ।।

जल कर के मंजर, सभी को बताती,

ये जीवन तपस्या, है सबकों सिखाती,

शिक्षित हैं बन, सबकी सेवा है करना,

वास्ता है दीयों का, जलते ही रहना।।