न जाने किसके सपनों में खोई दिन-रात रहती हैं,
जो बातें कह नहीं सकतीं वो तेरी आंख कहती हैं।।
तेरे प्रिय राम आएंगे धीरज मत हारना सीखों,
अधीरों के वो धीरज है मेरा विश्वास तो रखो,
जगत जननी से जग जननी निरंतर बात कहतीं हैं।।
तु है यदि प्रेम कि नदियां तेरा पति प्रेम सागर है,
तेरा उनसे मिलन हीं तीर्थ गंगा और सागर है,
यही अरमान है मन में लगी एक आश कहतीं हैं।।
यही सब जान कर तुमको यहां दससीस लें आया,
सभी को तारने खातिर ये सब नाटक है रचवाया,
नहीं है तुक्ष मानव वो जगत जिसे राम कहतीं हैं।।
आजन्मी तुम कहाती हो अजन्मा वो भी आता है,
जनक कि लाडली पहचान पिनाका जो उठाता है,
सीया अब देख दुनिया को सियावर राम कहतीं हैं।।

