मेरे लिए है रक्षा बहना,
स्नेह उसी का ये बन्धन है,
जब तक भाई बहन हैं जग में,
तब तक ये रक्षाबंधन है।।
मैं तेरी आशा हूं बहना,
मेरे लिए तूं उषकीरण है,
चलता रहा निडर होकर मैं,
शिक्षा तेरी पग-पग संग है,
जब तक भाई बहन हैं जग में,
तब तक ये रक्षाबंधन है।।
त्यौहार ये जब-जब आता है,
रिश्ता एहसास कराता है,
ज़ख्मी इन हाथों में बहना,
ये स्नेह भरा तेरा बंधन है,
जब तक भाई बहन हैं जग में,
तब तक ये रक्षाबंधन है।।
बचपन की वो याद तुम्हीं हो,
लड़ने की हर बात तुम्हीं हो,
रक्षाबंधन के मौके पर,
याद पड़ीं तो आंखें नम है,
जब तक भाई बहन हैं जग में,
तब तक ये रक्षाबंधन है।।

