एक दिन फुल ने तितलियों से कहा,

तुम हवाओं के रुख पर बदल जाती हो,

आती हों क्यों यहां पल दो पल के लिए,

बातें किये बिना ही निकल जाती हो।।

तेरे आंतें हीं हस कर के खिल जाते हैं,

और कांटों कि उलझन को भुल जाते हैं,

फिर मुरझाते ढलते सूरज कि तरह,

जबकि आ कर के बागों से चल जाती हो।।

फुल से तितलियां अब कहने लगी,

वक्त के साये में उम्र ढलने लगी,

सोच कर दुसरे दिन आईं मगर,

देखतीं हूं कि तुम भी बदल जाते हों।।

हो के मजबूर आखिर लौटना पड़ा,

फिर किसी डाल पर खुद सिमटना पड़ा,

है ये मालिक कि हम पर बड़ी ही कृपा,

मेरे आते ही तुम फिर से खिल जाते हैं।।