सपने हुएं पराये अपने, वक्त ने मारा ऐसा खंजर,
बचपन कि है याद रुलाती,पचपन का है आया मंज़र।।
निर्भयता पर हावी होते,भय कों हमने देखा है,
तरुणापन कि गयी अवस्था,पर से रहा भरोसा है,
जीतने रहें झमेले संग में,उतने हुए अकेले घर पर,
बचपन कि है याद रुलाती,पचपन का है आया मंजर।।
सपने हुएं पराये अपने,,,
थी मुस्कान घरों में अपनी,चेहरे पर न सिसकन था,
खेलकूद थी खेती बाड़ी, हंसता खिलता जीवन था,
भर्ती का वो दौर था अपना,जातें चार बजे थे उठकर,
बचपन कि है याद रुलाती,पचपन का है आया मंजर।।
सपने हुएं पराये अपने,,,
डर था केवल एक पिता से, मैया से न उलझन था,
उलझन खुद निपट हीं जातें,था प्रभाव इन नयन्ह का,
भाई से भिड़ हीं जातें थे,भले मार खाते थे दम भर,
बचपन कि है याद रुलाती,पचपन का है आया मंजर।।
सपने हुएं पराये अपने,,,
अब ये सब हीं छूट गया है,शर्म के मारें छुप गया है,
हुईं अवस्था पचपन कि ये,तुम सब में ही लूंट गया है,
हैं ये ढलती जाए उमरिया,बिगुल बजाए रोग भयंकर,
बचपन कि है याद रुलाती,पचपन का है आया मंजर।।
सपने हुएं पराये अपने,,,

