वहीं मील के पत्थर है हम, नहीं फुलों से प्यारे हैं,
हमें तराशें जिसने भी, हम भाग्य से उनके तारे हैं।।
अभिमान हमें है अपने उपर , हमने महल बनाएं है,
बिखर के भी हम निखर गए, राहों में सहे बाधाएं हैं,
हर रंग समाहित है हम में, हर गहनों में हम प्यारे हैं।।
समय समय पर काम है आते, कुत्ते मार भगाते हैं,
आम खिलाते बागों में ,जो लेकर हमें चलाते हैं,
हमसे जांता और सिलौटी, बने चाक चौबारे है।।
लग जाते हर कामों में हम, ना करते आना कानी,
उग्रो के हाथों में पड़ कर, होती अपनी बदनामी,
सुन ले पत्थर बाज हमीं से, मंदिर तेरी मजारें है।।
ईश्वर हम में ईश्वर तुम में, ईश्वर में है श्रृष्टि समाया,
मैं मुरख हूं या है मानव,पत्थर कहें समझ न पाया,
कहीं पे चढ़ाता चादर हम पे, कहीं दुध के धारे है।।
हे कृष्ण तेरा अभिनंदन है, जो तुने हमें उठाया है,
मूढ़ी मतवाली दुनिया में, एक तुने हीं पुजवाया है,
वरना तप्त में जलता हरदम,जैसे जलते सारे है।।

