नादान थे दिल से अनजाने, पहचान करायें आप हैं वो, हम एक थे जाहिल अनचाहे, चाहत को जगायें आप हैं वो।। जीवन था कोरे कागज सा, अपने गैरों में भेद न था, दुनिया से न मतलब था हमको, मतलब जो सिखायें आप हैं वो।। तेरी भोली भाली सूरत के, लाखों है दीवाने आज पड़े, जरा ख्याल करो इस पंछी पर, होनहार बनायें आप हैं वो।। लिए प्रेम समुन्दर नयनों में, अब स्वागत में है आज खड़े, इस सिद्धे सादे मंजर को, गीतकार बनायें आप हैं वो।।