मेरी जान तिरंगा है, मेरा शान तिरंगा है।
जो हर हाथों में फहर रहा, सम्मान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है, मेरा शान तिरंगा है।।
रंग लाल है विर जवानों का,और श्वेत रंग विद्वानों का,
कृषकों से रंग हरा जुड़ा,आजादी के मस्तानों का,
भारत मां के लालो का पहचान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है, मेरा शान तिरंगा है।।
ये चक्र हमेशा चलकर के,प्रगति का पथ दर्शाता है,
दुश्मन अंदर आ न सके, इसलिए हमें चौंकाता है,
ये नदिया जंगल कहते हैं,अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है, मेरा शान तिरंगा है।।
गाते हम आजाद भगत सा, अमर शहीदो के गाथे ,
त्याग तपस्या लाल बाल और,नेता जी है सिखलाते ,
गांधी नेहरू के मन का, अरमान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है, मेरा शान तिरंगा है।।
सपने उनके बिखर न जाएं, ऐसा ले संक्लप चलें,
प्रगति के घोड़े पर चढ़ कर, देश निरंतर फले फुले,
जश्ने आजादी मर्यादा का,नाम तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है,मेरा शान तिरंगा है।।

