मेरा सांवन छोड़ चला अब है मुझको,
देखो सब कुछ बदला-बदला लगता है,
मेरे उपवन छोड़ चली अब है कलियां,
मेरा सांवन उजड़ा-उजड़ा सा लगता है।।
कांटों के परिणय सूत्रों में बंधा जीवन,
हर सौरभ से दामन छुटा सा लगता है,
पत्थर हो या मखमल की हों ये गलियां,
मन लेकर संकल्प निभाने को चलता हैं।।
जों मंजिल तक काम न आते हैं अपने,
उन कंघों से नाता टूटा सा लगता है।।
बादल बरसे या बिन बरसे चल जाएं,
हर शाखों से नाता छुटा सा लगता है,
राधा के नयनों को काजल छोड़ चला,
श्याम बिना सुना सुना पनघट लगता है।।
यमुना की लहरें भी सिमटी है लगती,
गोवर्धन पर्वत भी लेटा सा लगता है।।
रंग चढ़ें न हरियाली इस फागुन में ,
पतझड़ से संबंध बना ऐसा लगता है,
आग लगें इस फागुन मस्त महीनों में,
जीवन उखड़ा-उखड़ा हीं ये लगता है,
सप्त स्वरों के गीत न जो दिल गा सकते,
खोया उन छंदों से रिश्ता लगता है।।

