खतरनाक छवियों से बेहतर है कहीं ज़िन्दा आप रहो,
ख़ुश रहो आबाद रहो पटना या शाहाबाद रहो।।
देखा देखी के चक्कर में मत करना खतरों से खेला,
दुनिया है दगाबाज बजरिया दुर्घटनाओं का है मेला,
मेले कि ठगबाज नजरिया से बचकर खुद आप रहो,
ख़ुश रहो आबाद रहो पटना या,,,,
बचना और बचाना सबको भरसक खुद समझाना,
नहीं सफ़र में कभी लटकना और नहीं लटकाना,
चलो सुरक्षित और सुरक्षा लोगों में भी व्याप्त करों,
ख़ुश रहो आबाद रहो पटना या,,,,
छोड़ो लहरियां काट चलाना सेल्फी मत खिंचवाना,
पढ़ने खातिर बाहर जाना जाकर कभी न माहूर खाना,
हुई समस्या कोई अगर तो परिजन के कुछ पास रहो,
ख़ुश रहो आबाद रहो पटना या,,,,,,
जीतना किया आबाद मोबाइल उतना ही बर्बाद किया,
शिक्षा भिक्षा लेनें खातिर सब लोगों को बाध्य किया,
हैं सबकों हीं आज जरूरत सोच-समझकर बात करों,
ख़ुश रहो आबाद रहो पटना या शाहाबाद रहो।।

