चलते और चलाते सब है दुनिया के व्यापार में, देख रहा इन्सान है बिकता खड़े खड़े बाजार में।। शर्म बेच कर धर्म खरीदें कर्म खरीदने वाले, पैसों खातिर न्याय बिकता लड़ते है जग वालें, बेचन वाले शहर गांव बेच घुम रहा है कार में।। देख रहा इन्सान है बिकता खड़े खड़े बाजार में।। बैल गाय बेच रोग खरीदें रोगी बेच दवाई, भुत प्रेत वो बाथा बेचे ओझा गुनी ओझाई, अंतड़ी पसली बेच रहे सब मानवता संसार में, देख रहा इन्सान है बिकता खड़े खड़े बाजार में।। बिक रहा हर ठौर-ठौर है खरीद रहा हर कोई, हम तुम सब ही बिके हुए है जानें कोइ कोई, बिकता लालन पालन देखें विद्या के दरबार में, देख रहा इन्सान है बिकता खड़े खड़े बाजार में।। जच्चा बच्चा बिक रहा है बिकता झूठा सच्चा, दल्लों की बल्ले-बल्ले पर बिकते अच्छे अच्छा, कोट कचहरी थाना बिके वोट नोट के प्यार में, देख रहा इन्सान है बिकता खड़े खड़े बाजार में।।