कहां पार्थ है खड़ा अकेला, भारत वर्ष बचाने वाला,
सभी विपक्षी कहां खड़े हैं, उसको यहां हराने वाला,
भ्रष्ट दुशासन वो सूपनेखा,सबके दल में आज पड़े है,
कौन नहीं भ्रष्टाचारी अब, रहे मिलाएं हांथ खड़े है,
हरदम यहां दिखाई देता,समर भयंकर होने वाला।।
राष्ट्रधर्म का क्रंदन सिर्फ, नेताओं को दिखलाईं देता,
पक्ष विपक्ष के पाशे में अब,मरता जन-मानस का बेटा,
भ्रम की थाल परोसत साथी,सत्ता को हथियानें वाला।।
चीन और नापाक है मुद्दा, देश बीके अब अंदर अंदर,
आपस लड़ने दो सबको,खा पी कर हम रहें कलंदर ,
जिससे हो कमजोर विपक्षी, हमको यहां हटाने वाला।।
कैसे आतंकी आते हैं जब सीमा पर है फौज खड़ा,
इस देश का बैरी देश में है, हर व्यवस्था में भरा पड़ा,
सब दीमक जैसे खाते हैं,अब रहा न कोइ रखवाला।।
जयचंद यहां पर कोई नहीं, जयचंद यहां बनवाते हैं,
पग पग मदिरा कि खेती है, खुद ही गौकसी कराते हैं,
शोषित वर्गों के नामों का,है सबही भोग लगाने वाला।।
श्री कृष्ण अभी नहीं जन्मे है,अरि कों मर्दन करने वाले,
कौरव पांडव कों कौन कहें, है भीष्म नहीं लड़ने वाले,
भारत की ओछी नीति में,अब विदूर नहीं पड़ने वाला।।
महाभारत होता है हरदम,महाभारत चलता आया है,
न रुका कभी था सदियों से,नहीं कोई भी रुकवाया है,
ईश्वर की ये नर लीला है,कोई कहां यहां रहने वाला।।
प्रलय काल जब आता है खुद अस्त्र-शस्त्र बन जाता है
खुद योगेश्वर भी बचें नहीं, लड़ कर वंशज मर जाता है
शांत रहा न कोई यहां पर, शांति को दर्शाने वाला।।

