ढल गयी हैं ये शाम सुहानी करलें रैन बसेरा,

ऐ साथी साथ चलना,कल होगा पुनः सवेरा।।


सुख दुःख है शाम सवेरा हरदम आयें जायें,

डर का मारे जो घबराए नाहक में मर जाये,

तेरे लिए ही कहता हूं मैं हो गया बहुत अंधेरा,

ऐ साथी साथ चलना,कल होगा पुनः सवेरा।।


इस युग में व्यवहार का पता नहीं संसार का,

ठहरे हम भारत के वासी आदत है सत्कार का,

बना वहीं है राम जगत में जिसने विपदा झेला,

ऐ साथी साथ चलना,कल होगा पुनः सवेरा।।


राम कसम हम प्यार कों, पुजा अपनी मानते,

रहना यहां कहां है यारा सदियों से ही जानते,

हम से पहले आये और फिर गए छोड़ के डेरा,

ऐ साथी साथ चलना,कल होगा पुनः सवेरा।।