प्रीत वाली गीत न वो रीति चाहिए,
मनचलों डर के लिए जीत चाहिए,
कहते हैं मोदी जी से अब अमित शाह ने,
जोगी जी वाली देश भर में नीति चाहिए।।
कुछ दे के योजनाएं कुछ को बरगलाना है,
जनता का ध्यान मुद्दों पर विपक्ष लाना है,
जिससे हो धाराशाही केजरीवाल कांग्रेस,
हर हाल में बिहार बंग जीत चाहिए।।
घुसपैठियों को देश से भगाना नहीं है,
कहने को हिंदू राष्ट्र है बनाना नहीं है,
हर हाल में जनता से वोट मिल ही जाएंगे,
ई डी के लिए लालू वो नीतीश चाहिए।।
एक देश एक नीति न बनाना है हमें,
न क्रुरता को देश से मिटाना है हमें,
जो उनइस में लाया था चौबीस में लाएगा,
उनतीस के लिए मुद्दे अचंभित चाहिए।।
तैयारियां हमारी ऐसी होनी चाहिए,
हर वक्त हर जगह पे पीएम मोदी चाहिए,
हर भ्रष्ट यहां आ के देश भक्त हो जाएं,
गंगा के जैसे भाजपा पुनीत चाहिए।।
हंसना हैं क्या ये कुर्सियों का मेल है यही,
जिधर भी देखो देश में है खेल बस यही,
लड़ते हैं खुद और खानदान लड़तीं है,
उनको उन्हीं की खानदानी सीट चाहिए।।

