अंतर मन के करूण क्रंद से,
विह्वल हैं मां ग्राम वासिनि,
लाल हमारे लौट तेरी मां,
जर्जर होती ग्राम वासिनि।।
यहां प्रलय का बिगुल फूंक के,
लाल कहां पर किया गमन है
है प्रलाप करती विधवों सा,
उजड़ रहा हर बाग भवन है
पति वियोग में जैसे करतीं,
नई नवेली कोई अभागनी,
लाल हमारे लौट तेरी मां,
जर्जर होती ग्राम वासिनि।।
मिटता है पहचान तेरा अब,
लाल लौट कब आओगे,
पुछ रहा ये उजड़ा उपवन,
घर खुशियां कब लाओगे,
आओगे या नहीं बता दो,
पुछ रही हर खाट आसनी,
लाल हमारे लौट तेरी मां,
जर्जर होती ग्राम वासिनि।।
तेरे बल से शहर जवां है,
सत् रंगों रंगा हुआ हैं,
आजा राज दुलारे मंजर,
किन बातों पर रुठा हुआ है
मान भी जा अब लौट के आजा,
बच्चों के संग लिए संगिनी,
लाल हमारे लौट तेरी मां,
जर्जर होती ग्राम वासिनि।।

