जादूगर है वो सदियों पुराना,

उसकी मर्जी से हैं आना-जाना।।


उसके हाथों के है सब खिलौने,

जिसके आगे है पर्वत भी बौने,

उसके सामने है दुनिया फसाना,

उसकी मर्जी से हैं आना-जाना।।


जिसको चाहे वो पल में सुला दे,

जिसको चाहे वो मरघट से ला दे,

काम उसी का है मारना बचाना,

उसकी मर्जी से हैं आना-जाना।।


पाठ गीता का रण में पढ़ाया,

अच्छे-अच्छों कि हस्ती मिटाया,

वो न देखता है धोती पायजामा,

उसकी मर्जी से हैं आना-जाना।।


वो न काबा वो काशी में रहता,

हर जगह श्वास बनकर है बहता,

सब के अंदर है मंज़र ठिकाना,

उसकी मर्जी से हैं आना-जाना।।