हिन्दी हैं एक ऊंच विचार,
जो सिखलाएं शिष्टाचार।।
जिसमें है बारह मात्राएं,
स्वर व्यंजन का भेद बताए,
जीवन का जो है आधार,
पढ़ना लिखना बारंबार,
हिन्दी हैं एक ऊंच विचार।।
शब्द नहीं ये ब्रह्म हीं जानों,
संस्कार को शिक्षा मानों,
जिसमें सुंदर शब्द पिरोया,
कर लो जीवन में व्योहार,
हिन्दी हैं एक ऊंच विचार।।
जीवन में जिसने अपनाया,
यश का भागी वो बन पाया,
आओ हिन्दी दिवस मनाएं,
गाएं गीत वो कविता यार,
हिन्दी हैं एक ऊंच विचार।।

