हे राम तेरा प्रमाण लोग मंगवाते रहेंगे,

मुंह में उंगली डाल के ये कहवाते रहेंगे,हे राम तेरा,,


मैं नहीं चाहूं,धर्म के उपर,कभी किसी से बात करुं,

हैं तूं रोम-रोम में मालिक,फिर क्यों मैं फितूरात करुं,

ब्रह्म है तूं,ये मानव मात्र बना के रहेंगे, हे राम तेरा,,,


मै नहीं चाहूं,हमसे कभी भी,जनभावनाएं आहत हो,

अमन शांति से रहे यहां सब,सब में सबकी चाहत हो,

दहशत का माहौल ये बनवाते रहेंगे, हे राम तेरा,,,


हैं तूं अजन्मा,अंतर्यामी,जान रहे सब गर्वी गुमानी,

देख दिखावे में उलझाये,क्या मैं कहूं बता ऐ स्वामी,

उलझन में मंजर उलझवाते रहेंगे, हे राम तेरा,,,