हे ईश्वर अब तु भी बदल जा,

होटल में किसी तु भी चलजा,

घर मे नहीं बनता साग पात, 

सुनती नहीं पत्नी मेरी बात,

उलटे हमको धमकाती हैं, 

महिला कानुन दिखाती है,

पुरुषों की शामत आ गई है, 

इसी लिए कहूं तु भी निकलजा,हे ईश्वर ।।

सब बना बनाया चलता हैं,

घर में नहीं चुल्हा जलता है,

तुलसी दल को अब कौन कहें, 

सादा जल भी नहीं पड़ता है 

स्नान ध्यान को कौन कहें,

घर में दिपक भी है नही जलता,हे ईश्वर ।।

अंग्रेज ग‌ए अंग्रेजी छोड़,

जिसको सिखने की मची होड़,

खुद वसन फाड़ तन दिखलाते, 

धोती कुर्ते पर शर्माते,

जो बाप की बात न मान रहा,

दादा जी का फिर क्या है चलता, हे ईश्वर ।।

वहीं जाकर छक के खा लेना,

बस मेरा बजट बचा देना,

गिन कर ही अब पैसा मिलता , 

जिससे है ये जीवन पलता ,

हाथ पांव भी कांप रहा, 

मंजर मुश्किल से शब्द निकलता,

हे ईश्वर अब तु भी बदल जा।।