हाल मत पुछो अनुभवी महाकवियों का,

पत्नी से मार खाने को ही इठलाते है,

पहले सगाई कर ख़ुद खाईं खोद लिए,

देख हाई-फाई अफ़सोस अब खातें हैं।।

मने मन कोसते हैं खुद को रोके न साला,

जैसे कि मोबाइल लेके सभी पछताते हैं,

गाड़ी वाला भाई गाड़ी लेके पछताता जैसे,

नई नई माडलों की रेंज जब आती है।।

इन्हीं कारणों से नहीं इनकी है बनतीं तो,

हारे थके घुम दुखदाई कों सुनाते है,

दूर हो के कहते हैं पत्नी को पंचमुंखी,

काली चंडी बोल के भड़ास को मिटाते हैं।।

व्यंग के वो बाण छोड़ छेड़ते हैं तब तक,

जब तक उनसे न मार यार खाते हैं,

कभी न हंसाए खाली गुस्सा दिलवाते रहे,

इसी लिए झाड़ू को दवाई बतलाते हैं।।

दाम दे के खटते है गदहे समान भला,

उस पर चार बात सुनते सुनाते है,

बोलीं जो हमारे हाथ पांव दुखता है नाथ,

लेके हीमताज हाथ पांव को दबाते हैं।।

इतनी तारीफ सुन काहे न गुस्साए कोई,

खुद ही कटार हाथ उसके थमाते हैं,

मानों एहसान सम्मान वैसी नारीयों का,

अपने ही मान आप ख़ुद ही घटाते है।।

मंजर मलंग देख लिख रहे छंद आज 

नाम को है व्यंग सिर्फ कोसने को पत्नी ,

देखनें में कालिदास तुलसी समान लगे,

सूरदास बनने में सभी फट जाते हैं।।