कुर्सियों का दौर है ये,कुर्सियों का सिलसिला,
है विवादों में फंसा हर,हिन्द का है फैसला।।
फंसा है कोई धर्म कर्म में,कोई जात जमात में,
फंसे हुए हर लोग यहां है,कुर्सियों की बरात में,
दुल्हे का है नाम सुनते,पप्पू पलटू जुमला,
हैं विवादों में फंसा हर,हिन्द का है फैसला।।
कोई सजाएं अड़तीस कों,तो कोई छब्बीस को नापें,
पता नहीं कब कौन मंगरुवा,किस दल में आगे भागे,
निर्लज्जता की हद्द हो गयी,समझ न आए मामला,
है विवादों में फंसा हर,हिन्द का है फैसला।।
हैं आडंबर किसके दल में,अब ये जनता जानतीं ,
कौन है पानी में कितना अब,सब को हैं पहचानतीं,
जानतीं है भ्रष्ट गुंडा,कौन है अब मनचला,
हैं विवादों में फंसा हर,हिन्द का फैसला।।

