शाम ढले है दीप जलें अब ,

आ जइयो मेरो सांवरिया,

मीरां जैसी बन के दीवानी,

राह तकूं मैं बांवरीया,शाम ढले,,

आओगे पहचान बनेगी,

देखा-देखी बालम होगी,

तुम छुप-छुपकर देख लिये पर,

मै अनजानी नागरिया,शाम ढले,,,

होगी तेरे लाखो दीवानी,

राधा ललिता के ही समानी ,

वो सखिया मैं सेवक पगली ,

नाचूं बांध के झांझरिया,शाम ढले,,,

आजा रे अब कुंवर कन्हैया,

दीप जलें है नाग नथैया ,

पुजा की थाली को लेकर,

थक गई मैं बनवारी पिया,शाम ढले,,