बंद की हजारा दो हजार ले के आयें थे,
चुरन वाली नोट देखो लाखों ने दबाये थे।।
आज बंद कर दी तो लागी अब फटने,
गरीबों के नाम ले के फिर लगे रटने,
कैश लेस पर जैसे सब मेमिआए थे,
चुरन वाली नोट देखो लाखों ने दबाये थे।।
सुविधा के लिए हम दो हजारा लाएं थे,
सारे जमाखोर देखें घर-घर छुपाए थे,
आयकर के छापे देख हो हल्ला मचाएं थे,
चुरन वाली नोट देखो लाखों ने दबाये थे।।
आज देखो सारे लोग पेटीएम चलाते हैं,
चाय चना साग भाजी पेटीएम से लाते हैं,
देख ये कमाल हाल सभी भकुआए थे,
चुरन वाली नोट देखो लाखों ने दबाये थे।।
जो थे स्वाभिमानी लगे धीरे धीरे हटने ,
गिरी जब गाज लगें अंड बंड बकने,
खुली जब पोल हटें जिनको सटाए था,
चुरन वाली नोट देखो लाखों ने दबाये थे।।

