मनो विनोद से अपने हृदय का सार लिखते है
पता पुछे कोई हम से तो घर बिहार लिखते हैं,
कहीं मगही कहीं मैथील कहीं भोजपुरी भाते हैं,
जो सौ पर एक है भारी बिहारी हम कहाते है।।
यहां से दूर होते ही वो हम सब एक हो जाते,
यहां पर पांव रखते हीं जातीयता में है बट जाते,
न जाने कौन सी फितरत यहां पर लोग लातें है,
जो सौ पर एक है भारी बिहारी हम कहाते है।।
झूठे इन सानो शौकत के लिए है गांव घर छुटा,
वो सब धड़ खा गया गीदड़ मुड़ी न झांटना छुटा,
भले हम टूट जाएंगे मगर नहीं झूक पाते हैं,
जो सौ पर एक है भारी बिहारी हम कहाते है।।
जहां चाणक्य की नीति मिलीं वर्दान में सबकों,
यही के आर्य भट्ट ने ही जीरों दिये है दुनिया को,
अतः विद्या कि जननीं कों सभी बिहार गाते हैं
जो सौ पर एक है भारी बिहारी हम कहाते है।।
यहां पे आ के अर्जुन भी वो ताम्रध्वज से हारे थे,
बुढ़ापे में कुंवर सिंह ने ब्रिटिश डर्बन को मारे थे,
हमीं में विद्यापति कोई कोई दिनकर जनाते है,
जो सौ पर एक है भारी बिहारी हम कहाते है।।

