तेरी मुस्कान से मेरा,सभी अरमान है धायल, 

तेरे मासूम चेहरे ने,बनाया सबको है कायल।।


तूं दिल कि प्यास है ऐसी,बुझाने से नहीं बुझती,

तेरी मदमस्त नज़रों ने,मिटाईं एक से एक हस्ती,

लगायीं लत जिसे देखो,हुए हैं लोग वो पागल,

तेरी मुस्कान से मेरा,सभी अरमान है धायल।।


मजनूआ जों बने थे लोग,वो देखो झख मराते है,

व्यथा क्या मैं कहूं लोगों,उसी में हम भी आते हैं,

जों तेरी चूं न सुनी थीं,वो तेरा गुंजता हलचल,

तेरी मुस्कान से मेरा,सभी अरमान है धायल।।


मुसीबत के जों मारें है,वो कविता शायरी करते,

कथा सबसे सुनाकर गम,से थोड़ा हल्का हैं होते,

तसल्ली कौन है देता,वो मंजर चल अकेला चल,

तेरी मुस्कान से मेरा,सभी अरमान है धायल।।