सीमा पर हो रही कोलाहल, 

नये गीत सब गाते है,

नये शौर्य कि गाथा लिख ,

ये अमृत पर्व मनाते है।।

नयी क्रांति है नया समर्पण ,

नित नव अलख जगाते है,

दौड़ हिमालय से बढ़ कर ,

ये कदम चांद पर जाते है,

जिसे देख अच्छे-अच्छों की,

निकल पसीने जाते हैं,

नये शौर्य कि गाथा लिख,

ये अमृत पर्व मनाते है।।

नयी उड़ानें भरने खातिर ,

नये लगाएं पंख खड़े , 

आसमान में दुश्मन से दो ,

हांथ हो जाएं आज अड़े ,

मुट्ठी में ब्रम्हांड कों भर लें ,

तन मन जोश जगाते है,

नये शौर्य कि गाथा लिख,

ये अमृत पर्व मनाते है।।

नये नये उपकरण बनाते ,

हर दिन होली ईद मनाते,

गाते नये तराने हरदम ,

मिलजुल कर यह पर्व मनाते,

भारत मां के अमर शहीदों, 

पर ये सीस झुकाते हैं,

नये शौर्य कि गाथा लिख,

ये अमृत पर्व मनाते है।।


            आने वाले 

 स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभ कामना

सहित आप सभी को यह कविता समर्पित