हम नहीं नेता वो परेता किसी दल के है,

हार और जीत के न आगे पीछे भागते,

जीता जो उसी से काम लेना हम जानतें हैं,

आम आदमी हैं खाली आम खाना जानते।।

किया मतदान चुपचाप आम आदमी सा,

अपनों से झगड़ा बेसाहना न जानते,

हमको न हानि वो ग्लानि है किसी के लिए,

हार-जीत को ही सामाधन नहीं मानते।।

है न इमानदार यहां पानी से पखारा कोई,

होगा तो अकेले चना भाड़ नहीं फोड़ते,

कुछ सामाधान दाम पानी से निकल जाते,

कुछ मालदार साहुकार खाली जानते।।

अपनी तो राम-राम कट जाता जैसे तैसे,

औरों का हाल श्री राम जी हीं जानते,

आज के जमाने में गरीब न गरीब रहा,

जाती के हीं नाम पे उफ़ान सभी मारते।।