कहीं अश्क है कहीं है छाले

कहीं मृत्यु कहीं बेघर इंसान,

है तो ये सब हमारे ही

पदचिन्हों के निशान।


ग़र जो घरो में बंद है आज

न कर सकता कोई इंकार,

हमारे कर्मों के खिलाफ़

है प्रकृति का प्रतिकार।


समुन्द्रों को समेटने का,

ख्वाब देखने वालों

ये है उसी का परिणाम

अब इसको संभालो।


जो घरो में बैठ कर तोड़ रहे

दो वक़्त की रोटी,

सोचो जरा उनकी जिनकी 

छीन गयी है रोजी रोटी।


हर पल है विनाश का डर

कैसा है ये हमारा विकास?

वक़्त है संभल जा वरना

न होगा इस तबाही से निकास!