बात मुझ से शुरू होकर ,

मुझ पर ही खत्म हो गयी।

सोचा नहीं किसी के बारे में,

खुद पर ही खत्म हो गयी।


सीख जो भी ली मैंने,

पर अमल किसी पर भी ना किया।

माफ कर दिया मैने सबको,

पर माफी तो किसी से मांगी ही नहीं।


खुद को एकांत में ले गया ,

एक होने का प्रयास तो किया ही नहीं।

अगर कुछ गलत हुआ भी हो,

तो उसे सुधारने की कोशिश की ही नहीं ।


आँखें मूंद ली घटनाओ से,

कुछ साहस तो दिखाया नहीं।

सवेरे का इंतज़ार करते रहे,

आँख से पर्दा तो हटाया ही नहीं।


जीवन जो शांति का था,

मैंने शांति से बिताया ही नहीं।


-Jलj