तन और मन स्वस्थ हों,
योग हमें सिखलाता है।
आत्मा से परमात्मा का
मिलन मार्ग बतलाता है।
सागर जैसा चंचल मन,
शांत तुरत हो जाता है।
कष्टों से मुक्ति पाकर
जीवन आनंद पाता है।
बोध तन का छूटे सभी,
नित्य आत्मा करें स्वीकार।
परमात्मा सा निर्विकारी बन,
करें नित साक्षात्कार।
योग दिवस का यही संदेश,
विश्व एक परिवार।
ऊर्जा से संचित सभी,
करें शांत व्यवहार।
