विज्ञान ने ही बहाई है विकास की गंगा

पर कचरे से यह गंगा मैली हो गई है।

भले ही चाँद पर पहुंच गए हैं हम

पर धरती विनाश से सहम सी गई है।


विज्ञान ने जीवन तो कर दिया है सरल

पर आलस्य ने सबको बीमार कर दिया है।

दिमाग तो काम करता है बहुत

पर शरीर ने सबको लाचार कर दिया है।


दो युद्ध झेल चुका है विश्व अब तीसरे की बारी है,

चले परमाणु शस्त्र तो विनाश की पूरी तैयारी है।

सोचते हैं विज्ञान ने हमें कितना विकास दिया,

पर इसी विज्ञान के कारण मानवता हारी है।


विनाश की कसौटी पर विकास नहीं है अपेक्षित

किसका विकास जब मानव ही न रहे सुरक्षित

विज्ञान द्वारा विकास से नहीं है किसी को परहेज

पर सजग रहें हम की प्रकृति न हो तिरस्कृत।