हारते हारते हम जीत गये,

वर्ना जीतते जीतते हम हारते हैं।

परिणाम है यह हौंसले का,

सहयोग की हम जय करते हैं।


इतिहास 2007 का दोहराया गया,

जब भारत विश्व विजेता बना।

सक्षम रोहित की अगुवाई में,

भारत का झंडा फहराया गया।


भारत टीम में सब चमकते हीरे हैं,

जिनके आगे सब फीके हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम लडी पर,

अंत मे सिकंदर ही जीते हैं।


जय हो द्रविड, रोहित, कोहली,

और बुमरा, हार्दिक, सूर्य की।

अस्त होते होते उदित हुए,

तारीफ़ करते हैं उनके धैर्य की।


खेल क्रिकेट का चामत्कारी है,

जहां हार, जीत में बदलती है।

बस लडना है आखिरी साँस तक,

देखो किस्मत कैसे पलटती है।


यह जीत नहीं है आसान,

जहां होता है हर पल इम्तिहान,

चाहे लडो, या हार मान बैठ जाओ,

लडे तो पाते विजय, हारे तो अपमान।


युद्ध हो या खेल का मैदान,

पताका विजय की हम फहराते रहें।

बधाई हो भारत के सपूतों को,

वैभव के आकाश मे हम छाते रहें।