एक कहानी सुनी है,

कालिदास ने उसी डाली को काटा 

जिसपर वे बैठे, 

आज वही देख रहे हैं।

हम भी वही कर रहे हैं।


जनता के पास वादों के पुलंदे,

हम ले के जा रहे हैैं,

बेचारी जनता वादों के पुलंदे 

अपने कंधे पर ढो रही है।


इंतज़ार कर रही है अगले चुनाव का,

कुछ और वादों के पुलंदे का,

वादों का क्या वे तो यूँ ही किये जाते हैं 

तोड़ने के लिए ही दिये जाते हैं।


बिना वादों के चुनाव नही जीते जाते,

ये तो परंपरा है निभाये जाते हैंं।

वादे हो गये पूरे तो मुद्दे ही क्या रहेंगे 

मुद्दे ना रहे तो चुनाव में क्या कहेंगे।


हम राष्ट्र हित में काम करते हैं,

तभी जनता को गुमराह करते हैं।

गौ को माता कहते हैं,

तभी उन्हें सड़कों पर भटकने देते हैं।


भगवान और अल्लाह में फर्क करते हैं,

वह जो एक सब में समाया है,

उसे हम मंंदिरों और मसजिदों में

कैद कर देते हैं।


कैसी है यह परंपरा,

जब हर पांच साल में हम,

चुनाव का जश्न मनाते हैं।

वादों से जनता को लुभाते हैं,

इंसान को इंसान से लड़ाते हैं।

चुनाव जीतने की खातिर,

हर हथकंडे अपनाते हैं।


आसमान पर बैठा वह सबकुछ देख रहा है,

इंसान बनाने पर पछता रहा है।

खुद को यूँ बंटता देख कर, 

उसे अपने होने पर शक हो रहा है।


सच तो यह है की 

हम भी उसे भूल बैठे हैं,

तभी उसके नाम पर रोटी सेंक रहे हैं।