मन है एक खुली किताब, जब चाहे पढ़ लो

भूले हो खुद को तो खुद को खुद से जान लो


कब तक लिखते रहोगे मन पर दास्ताने जिंदगी

कभी तो पन्ने पलटो, दास्तान से रुबरू हो लो


किताब है ऐसा दर्पण जिसमें कुछ छिपता नहीं

सब कुछ दिखता है एक बार खुद को देख लो


सब कुछ है तुम्हारे पास, फिर भी तुम अकेले हो

अकेले नहीं रहोगे बस किताब से दोस्ती कर लो


किताब है वह धरोहर जिसकी कोई कीमत नहीं

हो जाओगे निहाल, एक बार यह सौदा कर लो