पांच साल में आता है, चुनाव का पावन त्योहार,
यही अवसर है जब आप चुनते हैं अपनी सरकार।
रोजी रोटी के चक्कर मे वोट देने में चूक न जाना,
भूल वोट की कीमत, कहीं पीछे न पडे पछताना।
पाना है अधिकार तो, कर्त्तव्य निभाना पडता है,
कुछ पाना है जीवन मे, तो कुछ खोना भी पडता है।
जनता के ही वोटों से सरकार बनती और बदलती है,
जनता के ही वोटों से किस्मत बनती और बिगड़ती है।
बूंद बूंद से खाली तालाव भर जाता है,
एक एक वोट से भाग्य संवर जाता है।
जनता की जो ना सुने, वो सत्ता की नाव डूबी है,
पांच साल में बदल गई, प्रजातंत्र की यही खूबी है।
