खामोश रहना अच्छा लगता है

खुद में रहना अच्छा लगता है


ज़माना कहता है कहने दो

हमे खुद से प्यार करना अच्छा लगता है


किसी को दे दो मुहब्बत ज़्यादा

तो पलट के धोखा मिलता है

इसीलिए बस इनकार करना अच्छा लगता है


तकबीर करूं किसकी यहां

सबके तो चेहरे पे चेहरे हैं

खुद संवरना ही अच्छा लगता है


मिलता है कभी कोई मुद्दत से

लेकिन हंस के बिछड़ना अच्छा लगता है


- शिवांगी शिवी