मन अपना मन मानी है

काहे की हैरानी है


कागज़ की ये कश्ती है

स्याही का ये पानी है


आँखों में गहराई है

हरकत इक नादानी है


देखी जो बरसों पहले

सूरत ये पहचानी है


प्यार नही सस्ता होता

ये तो अमर रूहानी है


बिंदी उसकी सुंदर है

पत्थर की पेशानी है


चाँद में उसको देखा है

चेहरा ये नूरानी है


- शिवांगी शिवी