क्या हो अगर, आग लग जाए

तेरी - मेरी साख़ जल जाए।

कौन रहे इस निर्जन वन में

जब राग - द्वेष की जड़ गल जाए।।


क्या हो अगर,आग लग जाए

दो राजा की आन जलाए।

सीमा पर प्रहरी बैठा हो

दुश्मन - देश पर घात लगाए।।


क्या हो अगर, आग लग जाए

परिवारों में कलह कराए।

भाई - भाई मौन रहें तो

कौन प्रेम का पाठ पढ़ाए।।


आग लगे, अगर कीर्तन की

प्रभु नाम,महिमा सिमरन की।

मोह - माया के पकवानों से

पापी पेट भरा ना जाए।

क्या हो अगर, आग लग जाए।।


© JAIDEV TOKSIA