हर बात को जाना हो जिसने

हर कलम चलानी आती हो।

हर जगह शब्दों के व्यहू में

हर बात मनानी आती हो।।

हर जगह देहाती जीवन की

हर नजर उठानी आती हो।

हर हार के हारे लोगों की

हर किरण जगानी आती हो।।

हर सूखी ' बंजर भूमि में

हर फूल लगाना आता हो।

हर टेढ़ी - मेढी बातों का

हर तूल बताना आता हो।।

हर शब्दों को बिन पंखों के

हर जगह पहुँचाना आता हो।

हर किसी से न मिलने पर भी

हर दिल में छाना आता हो।। ...


जयदेव टोकसिया