दीवार एक रिश्ता है
दो भाइयों के बीच का।
दीवार एक बंटवारा है
दो घरों के बीच का।।
दीवार एक दूरी है
दो दिलों के बीच में।
दीवार एक मजबूरी है
दीवानों के बीच में।।
दीवार एक संबंध है
दो देशों के बीच का।
दीवार एक कारण है
बंटवारे के बीच का।।
तोड़ दीवार जो मान रखें
अपनी दहलीज का।
वही तो कारण होगा
बदलती तकदीर का।।

