मानो तो इक राज़ बता दूं

सब ग्रंथों का सार बता दूं।

छोड़ो स्वर्ग नरक की बातें

बोलो! मुक्ति मार्ग बता दूं?


अपनी देह संसार समझ लो

अपने को भगवान समझ लो ।

जीवन को श्रृजन मानो और

मृत्यु प्रलय काल समझ लो।।


चार अवस्था चार युग जानों

ज्ञानेंद्रियों को देवतुल्य मानों ।

मन देवों का इन्द्र जानों

बुद्धि ब्रह्मा समान समझ लो।।


तालू को आकाश समझ लो

पैरों को पाताल समझ लो

पृथ्वी उदर विशाल जानकर

आओ तुम संसार समझ लो।।





©- जयदेव टोकसिया