हुनहर तो हर किसी का अपना होता है

फ़िर क्यों बन जाते है हम एक जैसे


तरीक़े तो अलग अलग़ हो सकते है

फ़िर क्यों सूझती है तरकीबें एक ही जैसी

 

बचपन तो दिशाहीन हुल्लड़ मचाने का दौर होना चाहिए

फ़िर क्यों समाज की मशीनरी में पीसते है हम उन जैसे

 

दुनिया तो बिना किसी ओर या छोर.... गोल है

फ़िर क्यों तकदीरोंके फ़ैसले होते है चौकटों जैसे

 

नज़रिया तो देखनेवाला ख़ुद रखता है

फ़िर क्यों सवालों के ज़वाब होते है एक जैसे

 

कुछ डरकर, कुछ कुतूहलसे बगावत छिड़ती है

फ़िर क्यों मार खाकर है हम कुछ दबे जैसे


-      By Jaideep Muthiyan