चहक उठी है चिडिया रानी, महक उठा है अम्बर प्यारा।

घुम रही है धरती हमारी, चांद सितारों के अब छिपे नजारे।।

इठला रही है कलियां न्यारी, खिल उठे हैं गुलशन सारे।

कलरव करते सारे पंछी, मुर्गों ने भी ऊंची बांग लगाई।।

अंगना में रंभा रहे बछड़े सयाने, मां के थन में उतरा क्षीर।

चल रही ठंडी बयार सुहानी, आबोहवा को करने निर्मल।।

बहक गये है झरने सारे, नदीयां निकली मिलने सागर।

बदन से ले अंगड़ाई, काम की शुरुआत कराई।

सुरज से निकली आशा की किरणें,

नये साल की पहली सूबह को खास बनाने।।