जो तुम्हे ठीक लगे ,वही राह ठान लो ।

तुम सदा खुश रहो ,हमें खुश मान लो ।


दुनिया बहुत बड़ी ,है बहुत ही खूबसूरत

वक्त के साथ कुछ किरदार पहचान लो ।


प्यार भरे पथ में ये नरसंहार अच्छा नही

छोड़ो अब किसी जान की ना जान लो ।


दिखावे का दौर है ये बड़ा ही कठिन 

पीने से पहले पानी भी अब छान लो ।


कारगर सब पुरानी युक्तियां नही सायक 

नई तकनीकियों का भी कुछ ज्ञान लो ।


- जय श्री सैनी 'सायक'