हे नारी तू सर्व शक्ति है ,तुझपे टिका इस धरा का बोझ ।


क्या क्या तू सहती आई ,फिर खड़ी सहने को बिन संकोच ।


बीबी बेटी बहन पड़ोसन बहु तू रूप बनकर आई ,

मृदुल हृदय स्वच्छ चंदन पग कठोर राह चलकर दिखलाई ।


एक घर छोड़ा दूसरा जोड़ा सामंजस से तेरा नाता ।

नारी तू एक मगर रूप अनेक तेरा जग पाता ।


हर पहलू पर हर घूंघट पर मिला तुझे विष का प्याला ।

भेदभाव के अग्निकुंड में जली सिर्फ तेरी ज्वाला ।


भ्रूण अवस्था बची अगर तब जन्म समय संकट आया ।

पढ़ने लायक हुई सयानी ,फिर भी तुझे घर पर बिठलाया  


तेरी जवानी के अंकुश में राक्षसों ने डेरा डाला ।

आदिकाल में जिनकी पूजा कलयुग में दहेज की सोच ।


हे नारी तू सर्वशक्ति है ,तुझपे टिका इस धरा का बोझ ।

   

 - जय श्री सैनी 'सायक'