हां मै आज तुम्हारे लिए लिख रहा हूं,

इस प्यारे से रिश्ते और हमारे लिए लिख रहा हूं।


तुम्हें नहीं पता कितने लाजवाब हो तुम,

दिल के साफ और प्यारे बेहिसाब हो तुम,

कई दिनों से जो मुझे जिंदा है रख रहा,

तुम्हारे ही कंधो के सहारे लिए लिख रहा हूं,

हां मै आज तुम्हारे लिए लिख रहा हूं।



मेरी कमियों को जानकर भी मेरे साथ रहे हो,

कभी गुस्सा, कभी नाराजगी तो कभी दर्द को सहे हो,

ग़म के खुशी के सुबह और शाम के

पल पल के नायाब नजारे लिए लिख रहा हूं,

हां मै आज तुम्हारे लिए लिख रहा हूं।


लफ्ज़ कम पड़ जाते है जब कुछ बोलना चाहूं,

बस तुम हो जिसके आगे किताब-ए-दिल खोलना चाहूं,

गमों भरी जिंदगी में फिर से जगा दी जिसने लौ,

उस चांद की चमक में कुछ सितारे लिए लिख रहा हूं

हां मै आज तुम्हारे लिए लिख रहा हूं।


बेबस था लाचार था जिंदगी से मान चुका हर था,

नाम तो है ‘जय’ पर पराजय का शिकार था,

मालिक की दया से मिला जो है ‘अनुभव’

आंखों में सपने न्यारे लिए लिख रहा हूं,

हां मै आज तुम्हारे लिए लिख रहा हूं।